Home latest खादी संस्थाओं व समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खादी संस्थाओं व समितियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बजट घोषणा अंतर्गत”खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना” के बारे में दी जानकारी
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही ”खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना” के प्रचार-प्रसार हेतु संभाग की खादी संस्थाओं व समितियों के प्रतिनिधियों एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) की एक दिवसीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को खादी के संभाग कार्यालय परिसर में किया गया। संभाग अधिकारी (खादी) रविन्द्र प्रसाद व्यास ने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत ”खादी एवं ग्रामोद्योग प्रोत्साहन योजना” क्रियान्वित की जा रही है। जिसके अंतर्गत खादी वस्त्रों के साथ-साथ ग्रामोद्योगी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये खादी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामोद्योगी की 20 लाख रुपये परियोजना लागत तक की इकाइयां स्थापित की जाएगी। व्यास ने बताया कि कुल परियोजना लागत का 90 प्रतिशत वित्त बैंक व 10 प्रतिशत राशि संस्था की हिस्सा राशि होगी। ऋण वितरण पश्चात बैंक द्वारा उपलब्ध करवाये गये ऋण राशि पर वसूल किये गये कुल ब्याज का 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान के रूप में राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा भुगतान किया जायेगा। कार्यशाला में 51 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version