लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपुतली-बहरोड़ | जिला कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव कर रहे हैं।
बैठक में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, कोटपुतली विधायक हंसराज पटेल, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, बहरोड़ विधायक जसवंत सिंह यादव तथा विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ उपस्थित हैं। इसके साथ ही जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, रेंज आईजी राघवेंद्र सुहासा, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई सहित जिला स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।
बैठक के दौरान जिले के सुनियोजित विकास, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।