लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
अजमेर से संवाददाता : नितिन मेहरा
अजमेर/सिलीगुड़ी/सोरेंग। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी 25 सितंबर तक तीन दिवसीय सिक्किम प्रवास पर हैं। दौरे की शुरुआत मंगलवार को बागडोगरा एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में हुई, जहाँ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान “जीएसटी बचत उत्सव” में भाग लिया।
जीएसटी सुधारों से लाभ
सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी ने व्यापारियों, दुकानदारों, चाय बागान मालिकों, लघु उद्योगों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू हुए जीएसटी सुधारों ने कर प्रणाली को सरल बनाया, व्यापारियों का बोझ कम किया और उपभोक्ताओं को वस्तुएं व सेवाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराईं। उन्होंने स्वदेशी अपनाने और जीएसटी सुधारों के लाभ आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शेड्यूल
-
24 सितंबर: सोरेंग जिले में कृषि मंत्रालय से जुड़े समीक्षा बैठकें और साइट विज़िट, शाम को सड़क मार्ग से गंगटोक आगमन।
-
25 सितंबर: गंगटोक से नमची (बर्मिओक) जाकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर कॉलेज की नई इमारतों का उद्घाटन। इसके साथ ही चौधरी ICAR-ATARI द्वारा आयोजित वार्षिक जोनल कार्यशाला-2025 (जोन-6) का शुभारंभ करेंगे।
कृषि क्षेत्र को नई गति
मंत्री चौधरी का यह दौरा सिक्किम में कृषि अनुसंधान और बुनियादी ढांचे को नई दिशा और गति देने वाला माना जा रहा है। कार्यक्रमों के उपरांत वे दिल्ली लौटेंगे।