लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उज्जैन, मध्यप्रदेश। उज्जैन में इन दिनों आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के पहलवान अपने दमखम और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में उज्जैन के पटेल नगर निवासी 15 वर्षीय होनहार पहलवान कान्हा, पुत्र सोनु पहलवान, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दंगल जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
कान्हा ने न केवल अपना बल्कि अपने दादा-दादी, पिता सोनु पहलवान और माता उपासना का भी नाम रोशन किया है। इससे पहले भी कान्हा दो दंगल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुके हैं। अब उज्जैन संभाग में आयोजित प्रतियोगिता में लगातार दो मुकाबलों में विजय प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर परिचय दिया है।
कान्हा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सोनु पहलवान, माता उपासना, बहन नन्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उर्वशी निगम, हर्षवर्धन निगम, महिमा निगम, कामाक्षी निगम, उषा निगम, अजय निगम, आनंद निगम और मोनु गोड़ ने भी कान्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी कुश्ती मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कान्हा की लगातार सफलता से क्षेत्र के खेल प्रेमियों और उज्जैनवासियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों ने उनकी अगली कुश्तियों में भी जीत की कामना करते हुए प्रार्थना की है कि वह इसी तरह सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
