लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। (तनेजा शर्मा) समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने वाली किरण सैनी पिछले कई वर्षों से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वर्ष 2013 से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही किरण सैनी ने जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
वर्ष 2019 से राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होकर उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान और पूर्व में वे प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव, वार्ड अध्यक्ष, ओबीसी जिला महासचिव, महिला कांग्रेस जिला महासचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी हैं।
सामाजिक क्षेत्र में भी किरण सैनी की सक्रियता उल्लेखनीय रही है। वे अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, माली सैनी महासभा की जिला अध्यक्ष, किरण क्रांति फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय माली सैनी महासभा, पुष्कर की संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य कर रही हैं।
किरण सैनी ने कैंसर प्रभावित महिलाओं के प्रति संवेदनशील पहल करते हुए 140 महिलाओं के लिए विशेष हेयर डोनेशन कैंप आयोजित कराया। इस अभियान का उद्देश्य कैंसर से जूझ रही महिलाओं को आत्मविश्वास और संबल प्रदान करना रहा। उनके इस प्रयास की विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सराहना की।
इसके अलावा वे वर्ष 2010 से महिला भजन मंडली के माध्यम से भी धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर उन्होंने लोगों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित किया है।
किरण सैनी का कहना है कि समाज सेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और वे भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक तथा जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रखेंगी।