Home latest करवा चौथ — सुहागिनों ने चांद देखकर खोला व्रत

करवा चौथ — सुहागिनों ने चांद देखकर खोला व्रत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)

उनियारा। कार्तिक मास की चतुर्थी पर करवा चौथ का पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। दिन में पूजा-अर्चना कर चौथ माता की कथा सुनी और श्रृंगार का विशेष ध्यान रखा।

बाज़ारों व ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की चहल-पहल देखने को मिली। मेंहंदी लगवाने और सजने-संवरने का दौर दिनभर चलता रहा। रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला और आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में इस अवसर पर उल्लास और पारिवारिक सौहार्द का माहौल रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version