करौली में 19 साल बाद मना विजयदशमी उत्सव, 51 फीट रावण का हुआ दहन

0
40
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

करौली, संवाददाता नवीन शर्मा।
करौली शहर के मुंशी त्रिलोकचंद माथुर स्टेडियम में 19 साल बाद विजयदशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन शानदार आतिशबाजी और विशेष लाइटिंग के बीच किया गया।

भगवान राम का भव्य दरबार

आयोजन स्थल पर भगवान राम का भव्य दरबार सजाया गया, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। 2006 में पहली बार आयोजित हुआ यह उत्सव लंबे अंतराल के बाद फिर से देखने को मिला, जिससे शहरवासियों में खासा उत्साह नजर आया।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

इस आयोजन में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रोहिणी देवी, नगर परिषद सभापति डॉ. राजरानी शर्मा, भाजपा नेता सुनील शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, करौली-धौलपुर से लोकसभा प्रत्याशी रही हिंदू देवी, जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसडीएम एवं नगर परिषद आयुक्त प्रेम राज मीणा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमना राम सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। हजारों की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला गया।

जय श्रीराम के नारों से गूंजा स्टेडियम

जैसे ही रावण का पुतला दहन हुआ, पूरा स्टेडियम “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। यह दृश्य बुराई पर अच्छाई की जीत और आस्था व परंपरा का अद्भुत प्रतीक बना।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here