Home latest “कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस पावर” कार्यक्रम 31 मई को

“कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस पावर” कार्यक्रम 31 मई को

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

संबोधि धाम में युवाओं के लिए होगा विशेष प्रेरणादायक आयोजन

जोधपुर (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक)।
युवाओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस पावर” विषय पर विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मुनि शांति प्रिय सागर महाराज ने बताया कि आयोजन में राष्ट्रसंत चंद्रप्रभ महाराज का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके प्रेरणादायक विचारों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर छिपी क्षमता को जागृत करना तथा उन्हें आत्मविश्वास, संयम और मानसिक मजबूती के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है।

योग और मेडिटेशन के विशेष प्रयोग

कार्यक्रम में प्रेरक प्रवचनों के साथ योग और मेडिटेशन के प्रभावी प्रयोग भी सिखाए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को मन को शांत, स्थिर और एकाग्र बनाने की तकनीकें बताई जाएंगी। साथ ही तनाव, भय, नकारात्मक सोच और असफलता के डर से बाहर निकलने के व्यावहारिक उपाय भी साझा किए जाएंगे।

संबोधि धाम के सांस्कृतिक सचिव पवन मेहता एवं प्रवक्ता संदीप मेहता ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा, सकारात्मक वातावरण और मानसिक मजबूती की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए तैयार किया गया है।

विद्यार्थियों और युवाओं को मिलेगा विशेष मार्गदर्शन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, व्यवसायियों तथा महिलाओं के लिए भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

संबोधि धाम ट्रस्ट मंडल ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। विशेष रूप से युवाओं को कार्यक्रम में साथ लाने का आग्रह किया गया है ताकि वे आत्मविश्वास, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ अपने जीवन को नई दिशा दे सकें।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम आध्यात्म, योग, मेडिटेशन और जीवन प्रबंधन का एक अनूठा संगम साबित होगा, जो युवाओं के जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह का संचार करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version