Home accident भरतपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा टला

भरतपुर कलेक्ट्रेट में बड़ा हादसा टला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राज्य आयोग सर्किट बेंच कार्यालय की छत का प्लास्टर गिरा, टेबल-कुर्सी क्षतिग्रस्त

भरतपुर।
भरतपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य आयोग सर्किट बेंच कार्यालय में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यालय की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी चंद गुप्ता की टेबल और कुर्सी क्षतिग्रस्त हो गई। प्लास्टर गिरने से टेबल का शीशा भी टूटकर चकनाचूर हो गया।

गनीमत रही कि घटना के समय अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मी चंद गुप्ता अवकाश पर थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे कार्यालय खुलने पर घटना का पता चला। उस समय कार्यालय में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राज्य आयोग की सदस्य डीसी नंदिनी गोयल ने बताया कि सुबह जब प्यून ने कार्यालय खोला तो छत का प्लास्टर नीचे गिरा हुआ मिला। उन्होंने कहा कि यह महज संयोग था कि उस समय कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।

उन्होंने बताया कि कार्यालय की छत लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसकी शिकायत पहले भी प्रशासन को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। नंदिनी गोयल के अनुसार आयोग भवन की छत की पट्टियों में दरारें आ चुकी हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजवीर सिंह ने बताया कि सुबह कार्यालय खोलने पर आधा प्लास्टर पहले से नीचे गिरा हुआ था, जबकि शेष हिस्सा छत से लटक रहा था। दरवाजा खोलते ही वह हिस्सा भी तेज आवाज के साथ नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद कमरे में मलबा फैल गया और फर्नीचर को नुकसान पहुंचा। कर्मचारियों ने बताया कि छत में लंबे समय से सीलन बनी हुई है तथा कई जगहों से प्लास्टर उखड़ चुका है। कर्मचारियों ने प्रशासन से भवन की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Previous article“कैसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस पावर” कार्यक्रम 31 मई को
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version