लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। कस्बे में नगर पालिका की अनदेखी के चलते नालियां कचरे और पॉलीथिन से भरी पड़ी हैं। गंदगी के कारण मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
कस्बे के आशिक खान, अनीस खान, अभिषेक शर्मा, सोनू कुशवाह, सत्यनारायण जांगिड़ सहित अन्य नागरिकों ने बताया कि टोंक रोड, नैनवा रोड और सवाईमाधोपुर रोड सहित कई क्षेत्रों की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं।
नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।