लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/पादूकलां। राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, गुजरवाली नाड़ी को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रशासनिक कार्यालय, कोटा की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) योजना 2025-26 के तहत 3 लाख 75 हजार 500 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी।
विद्यालय परिवार ने इस सहयोग के लिए State Bank of India के प्रशासनिक कार्यालय, कोटा का आभार व्यक्त किया। साथ ही महाप्रबंधक राजेश मीणा (त्रिवेंद्रम), चीफ मैनेजर सुमन बनर्जी, एचआर मैनेजर जागिंद्र कनोजिया एवं दुष्यंत चौहान (मैनेजर, थांवला) सहित संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रधानाध्यापक हरिप्रसाद शर्मा एवं सुरेंद्रप्रकाश शर्मा के अथक प्रयासों से विद्यालय को यह महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे विद्यालय के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
