लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)
उनियारा।
राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं के समाधान में विशेष भूमिका निभाने का आग्रह किया है। शुक्रवार देर शाम अंता उपचुनाव में प्रचार से लौटते समय उपमुख्यमंत्री बैरवा उनियारा पहुंचे, जहां कृषि उपज मंडी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के निराकरण में महती भूमिका निभानी चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।”
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का ध्यान राजकीय महाविद्यालय उनियारा में रिक्त पदों की ओर आकर्षित करवाया और शीघ्र पदों को भरने की मांग की। इसी दौरान महाविद्यालय के छात्र एवं चौरू गाँव से आने-जाने वाले विद्यार्थियों ने चौरू में रोडवेज बसों के ठहराव की भी मांग रखी।
इस पर उपमुख्यमंत्री बैरवा ने सभी मुद्दों पर “यथासंभव कार्यवाही करने का आश्वासन” दिया।
कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकरलाल ठाड़ा, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष नमोनारायण गौतम, सुरेश कुमावत, विजेंद्र कुशवाहा, लोकेश सुवालका, आशाराम चौधरी, पार्षद मनोज शर्मा, ललित सैनी, महेंद्र सैनी, हितेश ठाड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा जयपुर के लिए रवाना हो गए।
