Home latest कामवन के खेड़ा गांव में होली-ईद मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का...

कामवन के खेड़ा गांव में होली-ईद मिलन समारोह, सौहार्द और एकता का संदेश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

कामवन, भरतपुर । कामवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला भरतपुर द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का शानदार संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अपने संबोधन में हामिद खान मेवाती ने कहा कि होली और ईद जैसे पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और एकजुटता का संदेश देते हैं। ऐसे मिलन समारोह समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अयुब खान, जंग बहादुर पठान, मोर्चा जिला अध्यक्ष याकूब खान राजपूत, कैथवाड़ा मंडल अध्यक्ष मोहन श्याम, जावेद खान, आरिफ खान धीमरी, चांद मोहम्मद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version