Home accident देसूरी घाट में खाद्य सामग्री से भरा ट्रेलर पलटा, खाई में बिखरा...

देसूरी घाट में खाद्य सामग्री से भरा ट्रेलर पलटा, खाई में बिखरा सामान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: गौतम शर्मा, राजसमंद

राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र स्थित गोमती-पाली नेशनल हाईवे पर देसूरी घाट में एक ट्रेलर पलटने की घटना सामने आई है। हादसे में ट्रेलर में भरी खाद्य सामग्री खाई में बिखर गई, हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (नंबर RJ 27 GF 2269) बांसवाड़ा से पोकरण रामदेवरा जा रहा था। इसमें गेहूं और आटे के कट्टों सहित अन्य खाद्य सामग्री भरी हुई थी। बीती रात नाग बावजी के नीचे मोड़ पर अचानक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शी चतुर्भुज सुथार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चारभुजा थाना पुलिस के एएसआई रतन सिंह चुंडावत ने बताया कि हादसे में ट्रेलर का सामान करीब 20 फीट गहरी खाई में बिखर गया।

गनीमत रही कि हादसे में चालक मुकेश और खलासी दोनों सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर सड़क किनारे पलटने से यातायात भी प्रभावित नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि इसी स्थान पर वर्ष 2008 में रामदेवरा जा रहे एक मिनी ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 85 लोगों की मौत हुई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version