Home crime जोधपुर में लाखों की नकली बीड़ी सहित एक गिरफ्तार

जोधपुर में लाखों की नकली बीड़ी सहित एक गिरफ्तार

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क- बृज किशोर पारीक की रिपोर्ट
जोधपुर। नकली मिर्च -मसाले ,नकली की नकली सोने -चांदी ,नकली साबुन , नकली दूध ,मावा -पनीर के बाद अब जोधपुर शहर में नकली  बीड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मसूरिया इलाके में नकली बीड़ी ब्रांडों के नकली बीड़ी की सप्लाई का मामला पकड़ा गया है।  जोधपुर कमिश्नर रेट की विशेष टीम देवनगर थाना क्षेत्र के मसूरिया  इलाके में 20 से अधिक कार्टून नकली बीड़ी, सहित बीड़ी बनाने की सामग्री जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने किराना स्टोर और गोदाम पर एक साथ दबिश दी। पुलिस टीम ने देव नगर थाना क्षेत्र के आदेश्वर किराना स्टोर और श्रमिक पूरा स्थित मसूरिया गोदाम पर एक साथ कार्रवाई की यहां से देसाई, लंगरछाप ,ठाकुर फोटो समेत कई प्रसिद्ध ब्रांडों की नकली बीड़ी स्टीकर पेपर और अन्य पैकिंग सामग्री बरामद की गई थी।  जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 से 50 लख रुपए बताई जा रही हैदिलीप सिंह राजपूत गिरफ्तार
एसीपी प्रताप नगर रविंद्र कुमार बोथरा ने बताया की पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश पासवान एवं पुलिस उपयुक्त मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी के निर्देश अनुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपयुक्त मुख्यालय सुनील के पवार के सुपरविजन में जीएसटी टीम एवं पुलिस थाना देवनगर द्वारा नकली बीड़ी निर्माण व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई । जीएसटी टीम प्रभारी महाराज तंवर सब इंस्पेक्टर ने टीम को कंपनी मैनेजर से प्राप्त सूचना के आधार पर देवनगर थाना क्षेत्र के आदेश्वर किराना स्टोर एवं श्रमिक पूरा मसूरिया स्थित गोदाम पर ताबिश दी ।  कार्रवाई के दौरान बीड़ी बनाने की फैक्ट्री से विभिन्न नामी ब्रांड की भारी मात्रा में नकली वीडियो एवं कॉपीराइट से संबंधित सामग्री बरामद की गई।   कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी दिलीप सिंह पुत्र जोर सिंह राजपूत निवासी श्रमिक पूरा को मौखिक से गिरफ्तार किया । आरोपी से नकली बीड़ी की सप्लाई चैन, वितरण नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों को लेकर पूछताछ की गई।
कंपनी की शिकायत पर हुई कार्यवाही
वैसे पुलिस अपने आप को इस पूरी कार्रवाई का श्रेय दे रही है लेकिन बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्यवाही देसाई कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से दी गई शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली बीड़ी के बंडल बेचे जा रहे हैं । शिकायत के आधार पर मसूरिया क्षेत्र में सगन जांच की गई ,जहां एक मकान में नकली बीड़ी का स्टॉक और पैकिंग सामग्री मिली।  एसीपी प्रताप नगर रविंद्र बोथरा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
20 कार्टून तैयार बीड़ी और सामग्री बरामद की गई
पुलिस ने मौके से 20 से अधिक नकली बीड़ी और नकली बीड़ी बनाने के काम में लिया जाने वाला पदार्थ भी कब्जे में लिया है । पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी  है कि नकली बीड़ी की सप्लाई शहर के किन-किन इलाकों में की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन से व्यापारी शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version