Home crime जोधपुर में गुंडाराज! कुड़ी भगतासनी में बदमाशों का हमला, चार लोग घायल

जोधपुर में गुंडाराज! कुड़ी भगतासनी में बदमाशों का हमला, चार लोग घायल

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जोधपुरशहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब खुलेआम लाठी-सरियों से हमला करने से भी नहीं डर रहे। ताज़ा मामला कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार रात करीब दर्जनभर० लोगों ने एक ही मोहल्ले के दूसरे पक्ष पर लाठी, सरियों और डंडों से हमला बोल दिया।
इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहे, जबकि दो को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल जोधपुर में भर्ती कराया गया है।
हमले का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनभर लोग हाथों में लाठी-सरिए लेकर हमला करते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद लोग भय के कारण बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
घटना के बाद अफरा-तफरी
हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर कुड़ी भगतासनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस जांच में जुटी
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद सामने आ रहा है। हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, और पुलिस गश्त के बावजूद ऐसे हमले होना चिंताजनक है। लोगों ने मांग की है कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में फिर से शांति बहाल हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version