जोधपुरा गांव में मोर का शिकार करने विधुत ट्रांसफार्मर चढ़ी माथा पेंथर की करंट लगने से हुई मौत

0
194
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बकरियां चरवाहे को नीचे मिला शव

गौतम शर्मा

राजसमन्द। जिले के कुंवारियाँथाना क्षेत्र के जोधपुरा गांव के काली मंगरी के पास स्थित छगनलाल सुथार के खेत पर विद्युत ट्रांसफार्मर पर मोर का शिकार करने पहुंची एक मादा पैंथर की करंट लगने से मौत हो गई जिसकी सूचना बकरियां चलाने गए युवाओं को लगी बुधवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर के नीचे मादा पेंथर का शव पड़ा हुआ नजर आया ऐसे में उन्होंने पवन सोनी को सूचना दी जहां पवन सोनी ने राजसमंद के वन विभाग टीम को सूचना दी जहां पर राजसमंद से वन विभाग के वनरक्षक सुरेश चन्द्र खटीक, तेजपाल, पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पूर्बिया, गिरीश कुमार पुरोहित आदि टीम मौके पर पहुंची जहां मादा पेंथर के शव को अपने कब्जे में लिया बताया कि मादा पेंथर का शव दो दिन पुराना बताया गया है विभाग के कर्मचारियों ने डेड वर्ष से मादा पैंथर का शव होना बताया ग्रामीणों ने बताया कि काली मंगरी के ऊपर बड़े-बड़े पत्थरो में लंबे समय से पैंथर का परिवार रहता है जो हर समय जोधपुरा गांव में प्रवेश कर रात्रि के समय मवेशियों का शिकार करते हैं जिससे ग्रामीणों ने काफी दहशत बनी हुई है। किसान अपने खेतों में जाने में भी हिच कीचाते हैं वही वन विभाग की टीम ने शवको कब्जे में लिया और बिनोल नर्सरी ले जाया गया जहां पर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here