लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)।
युवा निर्देशक सुनील पुरोहित द्वारा निर्देशित लघुफिल्म ‘रॉन्ग साइड’ की शूटिंग आज जोधपुर के जेडीए सर्कल पर पूरी हुई। फिल्म में यह दिखाया गया है कि रॉन्ग साइड से वाहन चलाने के दुष्परिणाम क्या हो सकते हैं।
निर्देशक सुनील पुरोहित ने बताया कि फिल्म का मूर्हत शॉट पीपीएस के मनीष थानवी, श्रीनाथ रियल एस्टेट के सीईओ भैयालाल सोनी और एडवोकेट पवन कच्छवाह ने क्लिपबोर्ड के साथ एक्शन करवा कर किया। फिल्म में तीन नाबालिक बच्चे रॉन्ग साइड से आते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं, जिसमें एक लड़के की मौत भी हो जाती है, जो अपने पिता के साथ मोटर बाइक पर जा रहा था।
सुनील पुरोहित इससे पहले भी एज्यूकेशनल मूवीज जैसे ‘हेलमेट’ और ‘सीटबेल्ट’ बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म फरवरी में रिलीज़ होगी।
फिल्म की मुख्य भूमिका
-
गोपाल छंगाणी, मधु समदानी, प्रकूल मौर्य, स्नेहा भंडारी, आशुतोष व्यास, शौकत अली, नवीन मित्तल, पंकज बिस्सा, अंकित पुरोहित, कुलदीप, कृष्णा पुरोहित, माधव व्यास, शिल्पी।
-
यातायात पुलिस से सीआई रमेश खीड़िया, सब इंस्पेक्टर ओमसिंह उदावत, हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।
तकनीकी टीम
-
सिनेमेटोग्राफर: रतन जांगिड़, मुकेश जांगिड़
-
एक्शन डायरेक्टर: हेमंत सीरवी
-
मेकअप आर्टिस्ट: करण दादा
निर्देशक सुनील ने बताया कि फिल्म के माध्यम से युवाओं और आम जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा।