Home latest जिले में घूम रहे यमराज, यातायात नियमों का रखें ध्यान 

जिले में घूम रहे यमराज, यातायात नियमों का रखें ध्यान 

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
डीग । राज्य सरकार एवं परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक किया जाएगा जिसका थीम ‘‘परवाह‘‘ रखा गया है। सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मथुरा प्रसाद मीणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह 2025 के अन्तर्गत आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्वेश्य से आगरा की संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दो टीमें बनाई गई हैं जो दोनों जिलों भरतपुर एवं डीग में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रही हैं। कलाकार यमराज एवं चित्रगुप्त के किरदार में आमजन को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दे रहें हैं। आमजन द्वारा इस किरदार को काफी सराहा जा रहा है। आज भरतपुर शहर एवं डीग के विभिन्न स्थानों पर कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया गया। साथ ही विभाग के उड़नदस्तों द्वारा 23 गैरमोटर चलित वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने की कार्यवाही के साथ-साथ प्रवर्तन कार्यवाही की गयी।
विशेषाधिकारी परिवहन विभाग डीग अभय मुद्गल ने आमजन से अपील की है सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने सड़क सुरक्षा माह के दौरान समस्त राजकीय विभागों, स्वंय सेवी संस्थाओं , हितकर विभागों व आमजन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में सहभागिता निभाकर मुख्य विषय ’’परवाह’’ का प्रचार – प्रसार करने के लिए आग्रह किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version