लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
छात्रों से संवाद, स्कूल की कमियों पर लिया फीडबैक
श्रीगंगानगर | मनजीत सिंह (ब्यूरो चीफ)।
श्रीगंगानगर | श्रीगंगानगर जिले के गांव कीकरवाली जोहड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, छात्रों से बातचीत की और शिक्षकों व स्टाफ से स्कूल की आवश्यकताओं और कमियों के बारे में जानकारी ली।
छात्रों से योजनाओं को लेकर की चर्चा
दौरे के दौरान जिला प्रमुख ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देश दिए कि पात्र विद्यार्थियों को सभी सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए।
कमरों की मांग पर दिया सकारात्मक आश्वासन
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण की मांग रखी। इस पर जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया ने मांग को जायज बताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दौरे से जगी विकास की आस
जिला प्रमुख के विद्यालय दौरे से गांव में शिक्षा एवं विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं विद्यालय स्टाफ ने भी इस दौरे को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रमुख ने विद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

















































