लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नितिन मेहरा
15 अक्टूबर को होगा दक्षिण विधानसभा के व्यापारियों का सम्मेलन
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने अपने विधायक कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधानसभा सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यापारीगण सम्मिलित होंगे। भदेल ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री श्याम अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे, जो जीएसटी रिफार्म और आत्मनिर्भर भारत विषय पर व्यापारी वर्ग को संबोधित करेंगे।
भाजपा सरकार के दो वर्षों में हुए विकास के ऐतिहासिक कार्य
विधायक भदेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस अवधि में विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने हेतु राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्ट समिट 2024 के माध्यम से करोड़ों का निवेश आकर्षित किया है। बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि, करोड़ों पौधों का सघन वृक्षारोपण, किसान सम्मान निधि के तहत ब्याजमुक्त ऋण, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मॉ बाउचर योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि 1.5 लाख रुपए तक बढ़ाना, अन्नपूर्णा रसोई योजना में भोजन थाली का अनुदान 22 रुपए करना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि 6500 रुपए करना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा एवं देवनारायण स्कूटी योजना के अंतर्गत 39,079 स्कूटियों का वितरण, 71 नए राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना जैसे कार्य सरकार की उपलब्धियों के उदाहरण हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 75 हजार से अधिक नियुक्तियाँ दी गईं और 1.68 लाख पदों पर भर्तियाँ प्रक्रिया में हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 5511 करोड़ रुपए के बीमा क्लेम का वितरण, 3551 नए नलकूप व 5522 हैंडपंप लगाए गए तथा 536 मोबाइल वेटनरी यूनिट्स से 54 लाख पशुओं का उपचार हुआ।
जीएसटी रिफार्म से आमजन को राहत- भदेल
भदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू जीएसटी सुधार ने व्यापार जगत व आमजन दोनों को राहत दी है। लगभग 400 से अधिक रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि पहले जो वस्तुएँ 28ः, 18ः या 12ः जीएसटी स्लैब में आती थीं, अब वे घटकर 5 प्रतिशत, 12प्रतिशत या 0प्रतिशत तक रह गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक के अनुसार भारत की जीडीपी 6.8ः की दर से आगे बढ़ रही है, जो मोदी सरकार की मजबूत अर्थव्यवस्था और महंगाई पर नियंत्रण का परिणाम है। कांग्रेस सरकार के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत 5वें स्थान पर है और शीघ्र ही चौथे स्थान पर पहुंचने की दिशा में अग्रसर है।
सेवा पखवाड़ा और विकास शिविरों में जनता को मिला लाभ-भदेल
भदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वें जन्मदिवस (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण, और विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना जैसे कार्यक्रम हुए। उन्होंने बताया कि इस अवधि में जैतारण में 362 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास, डीबीटी के माध्यम से 209 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण, और दिव्यांगजनों को उपकरण एवं स्कूटियाँ वितरित की गईं।
ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों की प्रमुख उपलब्धियाँ
96,908 पट्टे वितरित कर परिवारों को कानूनी अधिकार मिला।
1.36 लाख जाति प्रमाणपत्र व 1.14 लाख मूल निवास प्रमाण पत्र जारी।
1.82 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ।
1.48 लाख पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना से सहायता।
14,582 पट्टे जारी, 13,492 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।
5,478 व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए।
67,462 जन्म-मृत्यु पंजीकरण कर प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ किया गया।
सहकार सदस्यता अभियान
8,300 पैक्स पर शिविर आयोजित।
1.5 लाख नए सदस्य जोड़े गए, जिनमें महिलाएँ और युवा प्रमुख हैं।
भजनलाल सरकार बनाम पूर्ववर्ती सरकार, 20 माह की उपलब्धियाँ – भदेल
32,357 फार्म पौण्ड बने (पूर्व सरकार के पूरे कार्यकाल में 29,430)।
2.62 करोड़ मीटर तारबंदी, 46,288 सोलर पम्प स्थापित हुए।
59 लाख महिला किसानों को निरूशुल्क बीज मिनीकिट मिले।
42,394 करोड़ के अल्पकालीन ऋण सहकारी बैंकों से वितरित हुए आदि।
“लोकल फॉर वोकल” को अपनाएँ इस दीपावली-भदेल
विधायक भदेल ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि इस दीपावली पर “लोकल फॉर वोकल” अभियान को अपनाएँ। उन्होंने कहा “हम जब बड़े-बड़े ब्रांड्स की दुकानों पर बिना मोलभाव के वस्तुएँ खरीदते हैं, तो हमें अपने स्थानीय उत्पादकों से भी उसी सम्मान के साथ खरीदारी करनी चाहिए। इस दीपावली पर संकल्प लें कि अपने घरों को सजाने और उपहार देने में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे।”











































