Home crime जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदी फरार, डिप्टी जेलर समेत 11 निलंबित...

जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदी फरार, डिप्टी जेलर समेत 11 निलंबित किए

0

जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदी फरार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राजधानी की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सेंट्रल जेल से शुक्रवार देर रात दो बंदी फरार हो गए। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों बंदियों ने पहले सलाखें काटी और फिर करीब डेढ़ घंटे तक जेल परिसर में घूमते रहे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी गहरी नींद में सोते रहे। आखिरकार दोनों बंदी दीवार फांदकर बाहर निकल गए। दीवार फांदते समय उन्हें चोट भी लगी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जेल महानिदेशक (DG) गोविंद गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी जेलर सहित 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें 7 जेल प्रहरी और RAC के 3 कांस्टेबल शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, जेल सुरक्षा में इस बड़े लापरवाही मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीमें फरार बंदियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version