लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज महासभा के तत्वाधान में चौसला गांव में रविवार को युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम गणेश पूजन और विश्वकर्मा पूजन से शुरू हुआ। युवा प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया और सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पवार ने युवाओं को भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में ऊंच-नीच के भेद को समाप्त कर एकता की भावना को मजबूत करते हैं। समाज बंधुओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम पवार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर जांगिड़, जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़, वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
