लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओम प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट
अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर वीसी के माध्यम से अजमेर रेंज के समस्त जिलों समेत पीसांगन पंचायत समिति , पीसांगन व मांगलियावास थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रो,सुरक्षा सखियों,सरपंचो,सीएलजी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों आदि से रूबरू हुए। उन्होंने सभी से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आमजन से पुलिस का निःसंकोच होकर सहयोग करने की अपील की। साथ ही आईजी ने हुक्काबार पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही। जानकारी के मुताबिक अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने दिनों दिन सुरसा के मुंह की तरहा फैलते जा रहे साइबर क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर वीसी के माध्यम से पुलिस मित्रो,सुरक्षा सखियों,सरपंचो,सीएलजी सदस्यों,जनप्रतिनिधियों समेत प्रबुद्धजनो से संवाद कर साइबर सुरक्षा अभियान के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापनों एवं प्रलोभन से बचकर अपने आप को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने की सीख देते हुए अपने आसपास के परिवेश के लोगो को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि एक दिन पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ हुई एमसीडी, सैंट्रल एजेंसी के साथ कोरडीनेशन बैठक हुई थी। उक्त बैठक में सभी तरह के हुक्काबारो को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया गया हैँ। साथ ही होटलों,ढाबो व रेस्तरां आदि संस्थानो को संस्थान के आगे यह बोर्ड लगाना होगा की हमारे यहां कोई भी हुक्का बार संचालित नहीं है। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश ने अजमेर रेंज के परिवादियो की ई-सुनवाई के लिए उनके द्वारा जारी मोबाइल नंबर 8764853020 पर उनसे ऑनलाइन संपर्क करने की अपील भी आमजन से की है। ताकि परिवादियों की ऑनलाइन सुनवाई कर उन्हें सहज व सुगम तरीके से त्वरित न्याय प्रदान कर सके। वीसी के दौरान एएसआई छोटूराम भड़ाना,हैड कांस्टेबल समर्थसिंह राठौड़,रामपुरा डाबला सरपंच सीमा चौधरी,नागेलाव सरपंच सुवालाल चौहान,पिचोलिया सरपंच प्रतिनिधि भोमसिंह राठौड़,सेवानिवृत्त थानाधिकारी सुखराम चौधरी,सत्यपाल सिंह सेल,नारायण गुर्जर,शिवप्रसाद जाग्रत,इब्राहिम चंदेल,सदर हाजी मोहम्मद इस्माइल,रफीक कटारिया,प्रदीप चौधरी,मोहम्मद अली कुरैशी,हरकरण पड़ौदा,हरिराम धायल,मोहम्मद इस्माइल कुरैशी,रसूल बेग,हरदिन चौधरी,मनोहर कुंवाड़ा, मेघाराम देवासी,श्रवणसिंह,अलाद्दीन खान समेत पीसांगन व मांगलियावास थाना क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
