लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पौधों की सुरक्षा के लिए कराई तार फेंसिंग, पेड़ बनने के बाद आगंतुकों को मिलेगी छांव; स्वच्छ पर्यावरण का भी मिलेगा लाभ
गंगधार, झालावाड़।
राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत झालावाड़ जिले की गंगधार तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील स्टाफ की ओर से परिसर में करीब 100 पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के दौरान तहसील परिसर को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। तहसीलदार गणेश खंगार ने बताया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए परिसर में तार फेंसिंग भी कराई गई है, ताकि पौधों को नुकसान से बचाया जा सके।
भविष्य में आगंतुकों को मिलेगी छांव
तहसीलदार ने बताया कि इन पौधों की नियमित देखभाल कर इन्हें पेड़ के रूप में विकसित किया जाएगा। आने वाले वर्षों में जब पौधे बड़े होकर वृक्ष बनेंगे तो तहसील परिसर में आने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में बैठने के लिए प्राकृतिक छांव मिल सकेगी।
इसके साथ ही पेड़-पौधे परिसर के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा व देखभाल करने का संदेश दिया गया। तहसील परिसर में लगाए गए पौधे आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के साथ आमजन के लिए भी उपयोगी साबित होंगे।
