लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतमशर्मा
राजसमन्द।
शहरवासियो ने की पुष्पवर्षा
कावड़ के जल से किया काबरी महादेव का जलाभिषेक
राजसमंद। जिले के कुंवारिया कस्बे में आज भव्य कावड़ यात्रा डीजे के धार्मिक भजनों के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा में शिव भक्त नाचते गाते थिरक ते हुए चल रहे थे। प्रशासक सरपंच ललित श्रीमाली ने बताया कि यह कावड़ यात्रा शहर में नीलकंठ महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के साथ हर हर महादेव बम बम भोलेनाथ के जयकारा के साथ रवाना हुई है आगे की ओर दो घोड़े नृत्य करते चल रहे थे।
डीजे के धार्मिक भजनों पर महिला थिरकती हुई चल रही थी पुरुष जयकारा लगाते चल रहे थे वहीं कई शिव भक्त अपने कंधों पर शिव मूर्ति की कावड़ लेते हुए जयकारा लगाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा महावीर मार्केट से होती हुई सदर बाजार,प्रजापत कुई, किरो का मोहल्ला वह दरवाजा में होते हुए मुख्य मार्ग से गुजरी जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया।
यह कावड़ यात्रा गाडरिया वास रामपुरिया ,जोधपुरा होते हुए निकली जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया एवं जलपान कराया गया उसके बाद कावड़ यात्रा करतवास चौराहा से होते हुए काबरी महादेव मन्दिर पहुंची जहां पर मंदिर के पुजारी द्वारा कावड़ की पूजा अर्चना की गई,उसके बाद बारी-बारी से शिव भक्तों ने कावड़ के जल से काबरी महादेव का जलाभिषेक किया।
कावड़ यात्रा में सभी समुदाय के सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष से मौजूद रहे, जयकारे से कुंवरिया से लेकर काबरी महादेव तक 10किमी परिधि में माहौल पूरी तरह धर्ममय हो गया । वहीं कावड़ में यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजसमंद डीएसपी विवेक सिंह राव, एएसआई कमलेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल तुलसीराम, सुरेश चंद्र, रमेश चन्द्र, आदि कुंवारिया थाने का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा ।



















































