Home latest ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा त्वरित लाभ

ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा त्वरित लाभ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भीलवाड़ा । कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के शासन सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री राजन विशाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामीण सेवा शिविर, शहरी सेवा शिविर एवं सहकार सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ घर-घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रत्येक अधिकारी का दायित्व है कि पात्र आमजन तक अधिकतम योजनाओं का लाभ समय पर पहुँच सके।

प्री-शिविर से होगी प्रभावी तैयारी

प्रभारी सचिव ने निर्देश दिया कि मुख्य शिविर से पहले प्री-शिविर आयोजित किए जाएँ, ताकि आमजन की समस्याओं और प्रकरणों की प्रारंभिक सुनवाई व निस्तारण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि शिविरों में दर्ज प्रत्येक प्रकरण को रजिस्टर में अंकित कर निस्तारण की स्थिति दर्ज की जाए, जिससे संपूर्ण कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग पारदर्शी और प्रभावी बने।

विभागवार योजनाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान राजन विशाल ने राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, कृषि, समाज कल्याण, ऊर्जा, खाद्य एवं आपूर्ति, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

मूलभूत सुविधाओं पर जोर

प्रभारी सचिव ने कहा कि शिविरों में आमजन के लिए मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ और प्री-कैंप के लिए एक निर्धारित फॉर्मेट तैयार किया जाए। साथ ही, सभी अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version