Home latest घर-घर में हो रही है गोवर्धन पूजा मंदिरों में लगा रहे हैं...

घर-घर में हो रही है गोवर्धन पूजा मंदिरों में लगा रहे हैं अन्नकूट का का भोग

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

सुनील निगम

डग, झालावाड़
– झालावाड़ जिले के डग विधानसभा क्षेत्र मे दीपावली के बाद हर साल कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया । पंचांग के मुताबिक, एक तिथि बढ़ने की वजह से बुधवार को मनाया। गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा गई , साथ ही भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मंदिरों से लेकर घरों तक भक्ति का माहौल है। सभी लोग    की तैयारियों में सुबह से व्यस्त थे।
भाेग लगाने को घरों में बनने लगे अन्नकूट के पकवान, मंदिरों में हुई सजावट
महिलाएं अन्नकूट के लिए स्वादिष्ट पकवान जैसे खिचड़ी, पूड़ी, सब्जियां और मिठाइयां तैयार कर रही हैं। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरो में विशेष सजावट और भोग की व्यवस्था की गई साथ ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और भक्ति कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
लीला को स्मरण कराती है पूजा
गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की उस लीला को स्मरण कराती है, जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गायों के प्रति सम्मान का संदेश देता है। भक्त इस दिन गाय की पूजा करते और अन्नकूट का भोग लगाकर समृद्धि और एकता का उत्सव मनाते है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version