Home latest आज सुबह से ही हो रही है गोवर्धन पूजा

आज सुबह से ही हो रही है गोवर्धन पूजा

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधान से किया पूजन
(दिनेश कुमार सुवालका)
रायला कस्बे में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सुबह-सवेरे अपने घरों के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए विशाल गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। उन्होंने हजारों जीव-जंतुओं और मनुष्यों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को तोड़ते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।
इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गोबर से पर्वत के रूप में गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा करते हैं, जबकि कुछ जमीन पर गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाकर पूजते हैं।
कार्तिक पंचपर्व का समापन गुरुवार को भाई दूज के त्योहार के साथ होगा। भाई दूज के मौके पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं और उनके हाथ पर कलावा बांधती हैं। वे भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version