लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़, रेनवाल।
निकटवर्ती ग्राम पंचायत बासरी खुर्द के सांवत का बास, समदड़ी में निवासरत घुमन्तु जाति के परिवारों को भारत निर्वाचन आयोग के एसआईआर (Special Initiative for Registration) कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्र वितरित किए गए।
मुख्य प्रशिक्षक एवं सुपरवाइजर वीरेन्द्र आर्य ने मौके पर पहुंचकर परिवारों को प्रपत्र सौंपे तथा मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति के छूटने से रोकने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग का यह अभियान विशेष रूप से उन परिवारों तक पहुंचने के लिए चलाया जा रहा है, जो स्थायी निवास के अभाव में अक्सर मतदान प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं।
इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी रामप्रसाद कुमावत भी मौजूद रहे और उन्होंने परिवारों की जानकारी एकत्र कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह पहल स्थानीय स्तर पर मतदाता जागरूकता और पंजीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
