Home latest घटस्थापना के साथ निकाली कलश यात्रा, शहर में शुरू हुए शारदीय नवरात्र

घटस्थापना के साथ निकाली कलश यात्रा, शहर में शुरू हुए शारदीय नवरात्र

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)

शहर और उपखंड में सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने घटस्थापना की। शहर के प्रमुख आस्था स्थलों जैसे श्री चामुंडा माता मंदिर और हनुमानजी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ घटस्थापना की गई। मंदिरों को आकर्षक विद्युत सजावट और झांकियों से सजाया गया। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी नवरात्र के अवसर पर घटस्थापना की।

इसी बीच शहर के रामद्वारा में 9 दिन तक चलने वाले अखण्ड रामायण पाठ और घटस्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री चारभुजा नाथ मंदिर से शुरू होकर बैंड बाजों और भजन कीर्तन के साथ गढ़ रोड, कटला गेट, मुख्य बाजार, कासलिवालों की गली और छतरियों के पास से होते हुए रामद्वारा पहुंची।

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, मार्ग में जगह-जगह रंगोली और पुष्प वर्षा की गई। इस भव्य यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे और पूरे शहर में नवरात्र की भक्तिभावपूर्ण शुरुआत का दृश्य देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version