Home latest अग्रसेन जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, उतारी आरती

अग्रसेन जयंती पर निकाली प्रभात फेरी, उतारी आरती

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)

शहर में सोमवार को अग्रवाल समाज ने हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ समाज के आराध्य अग्रसेन जी महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर पर सुबह अग्रवाल समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जो अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर शहर के विभिन्न जैन मार्गों से गुजरती हुई वापस धर्मशाला पहुंची। यहाँ समाज के बाबूलाल मेहंदी वाले द्वारा झंडारोहण किया गया।

दोपहर में जयंती समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को अतिथियों द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने सामूहिक वात्सल्य भोज में भाग लिया।

इस अवसर पर अग्रवाल जैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, अग्रसेन जयंती महोत्सव अध्यक्ष गोपाल जैन, बाबूलाल मेहंदी वाले, महावीर जैन, तेजमल जैन, हुकुम जैन, कजोड़ मल जैन, घासी जैन, कमल जैन, धर्मचंद जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

समाज ने इस आयोजन को एकता और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version