बछड़े का सिर काट कर लटकाया, खाचरियावास ने लगाया सरकार पर आरोपी को बचाने का आरोप

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मुख्यमंत्री आवास के पास विवादित मामला, खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

जयपुर। जयपुर में श्याम नगर इलाके में सोमवार को सोशल मीडिया पर गाय के बछड़े को मार कर लटकाने का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप बच गया । पुलिस को सूचना मिली कि अशोकपुर की गली नंबर 3 में किसी ने गाय के बछड़े का सिर काटकर चौराहे पर लटका दिया है पुलिस मौके पर पहुंची तब लोगों की भीड़ लगी हुई थी और लोग उसका वीडियो,फोटो बना रहे थे और पास में गाय बंदी हुई थी । थानाधिकारी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त दक्षिण राज भी मौके पर पहुंचे। मकान नंबर ए 46 के पास गए बंद हुई थी उसके पास ही एक बछड़े का कटा हुआ सब लटका हुआ पुलिस ने स सिर कब्जे में लिया और गाय के मालिक सत्यनारायण शर्मा उर्फ बंटी से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि यह उसकी गाय के बछड़े का ही सर है

 

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में गाय से जुड़े मामलों में आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है, जो बेहद निंदनीय है।

अशोकपुर में लटकाया बछड़े का कटा सर

खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास से महज 300 मीटर दूर अशोकपुरा कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा किया गया कृत्य सामने आने के बावजूद आरोपी कुछ ही घंटों में खुलेआम घूमता नजर आया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पुलिस ऐसे मामलों में आरोपी को बचाकर पाप कर रही है। सरकार चाहे इस मामले को दबाने की कोशिश करे, लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करूंगा।”

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की पूछताछ

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी गाय का बछड़ा मर गया था और गलत सलाह व अंधविश्वास के चलते वह हिंगोनिया गौशाला से मृत बछड़े का सिर लाकर गाय के पास बांध बैठा, ताकि गाय को अपने बछड़े का आभास हो सके।

पुलिस का पक्ष

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राज ऋषि राज ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा चुकी है। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और यह कृत्य गलतफहमी व अंधविश्वास के चलते किया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here