Home latest गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ ….

गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ ….

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— श्री गणपति जी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाल श्रद्धालुओं ने किया जल में विसर्जित

नवीन कुमावत
जयपुर/किशनगढ़ ,रेनवाल। जयपुर शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर करीब नौ दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का अनंत चतुर्दशी को श्री गणपति जी की प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हुआ। गणेश चतुर्थी के दिन श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा -अर्चना कर विराजमान किया था। पूरे नौ दिन पूजा करने के बाद अनंत चतुर्दशी को ढोल – नगाड़ों ,बैंड बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ ….के जयकारों से वातावरण गुंजाएमान रहा।
जयपुर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने श्री गणपति बप्पा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। झोटवाड़ा के कैलाशनगर में मार्ग नंबर 17 में भी श्री गणपति जी की प्रतिमा का धूमधाम से डीजे की धुन के साथ नाचते गाते विदा किया गया।

गाँवड़ी हाउस में आयोजित उत्सव में युधिष्ठिर कुमावत, शंकर कुमावत, विशम्बर कुमावत, राधेश्याम कुमावत, पवन कुमावत, नवीन कुमार खोरानिया, जयप्रकाश कुमावत, खुशहाल कुमावत, मोनू कुमावत, रूचि कुमावत, सरोज कुमावत, नीलिमा कुमावत, पुष्पा कुमावत, शिमला, विधाता, मोना, प्रिया कुमावत, लकी कुमावत, यशीता, काशी पुरु आदि मौजूद रहे। शाम को श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का आनंद लिया। सभी भक्तों ने श्री गणपति जी से उनके जीवन में मंगल बनाये रखने, स्वस्थ और प्रसन्न रखने की कामना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version