लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़। जिलाध्यक्षीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में कक्षा आठवीं की 28 छात्राओं को प्रवेश पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने राधा-कृष्ण की एक तस्वीर विद्यालय को भेंट स्वरूप दी।
विद्यालय स्टाफ ने सभी छात्राओं को एक-एक पेन भी उपहार स्वरूप वितरित किया। छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने और जीवन निर्माण के महत्व के बारे में मार्गदर्शन भी दिया गया। प्राचार्य लालचंद सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा केवल अंक हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में सही दिशा और चरित्र निर्माण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में हिना खानम, पूजा देवी, हर्षन्ना श्रीवास्तव, प्रकाश चंद मेघवाल, वर्षा वर्मा, अर्चना दीया और मुकेशी बाई मीणा उपस्थित रहे।
