लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी आग से हुई दुखान्तिका पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के आश्रितों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। घायलों के हरसंभव उपचार और सहायता के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को तत्काल हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाए।
