Home crime गंगधार पुलिस ने दो तस्करों को 04 किलो 720 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार...

गंगधार पुलिस ने दो तस्करों को 04 किलो 720 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुनील निगम गंगधार

गंगधार, झालावाड़_ झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस की लगातार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बडी कार्यवाही हुई। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आई.पी.एस ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वो की गतिविधियो पर अंकुश लगाने संगठित अपराध अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्व जिला स्तर पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त, अवैध मादक पदार्थों का परिवहन, अवैध मादक पदार्थों के निर्माण संबंधित व अवैध मादक पदार्थों की खपत से संबंधित अवैध कार्यों में संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध समस्त थानाधिकारियो को थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने बाबत् निर्देशित किया हुआ है।
अभियान के तहत भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व हेमन्त गौतम पुलिस उप अधीक्षक वृत गंगधार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गंगधार अमरनाथ जोगी उ.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये गस्त के दौरान रावतपुरा रोड रेल्वे पुलिया के नीचे सगस महाराज मन्दिर के पास चौमहला से अभियुक्त सौरव उर्फ राहुल व मुकेश के कब्जे से 04 किलो 720  ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
घटना का विवरण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाधिकारी गंगधार अमरनाथ जोगी उ.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान रावतपुरा रोड रेल्वे पुलिया के नीचे सगस महाराज मन्दिर के पास चौमहला से मुलजिम सौरव उर्फ राहुल पुत्र नारायण लाल जाति सुर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी पलवाई थाना अफजलपुर जिला मन्दसौर मप्र० व मुकेश पुत्र मांगीलाल जाति चमार उम्र 35 साल निवासी धतुरिया थाना सीतामउ जिला मन्दसौर मप्र० के कब्जे से 04 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद-फरोख्त तथा मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के बारे मे अनुसधान किया जा रहा है। जिला पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version