लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर: बनी सिंह मीना
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)।
गंगापुर सिटी के गंगा जी की कोठी क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस टीम ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी पहचान 32 वर्षीय भगवान सहाय पुत्र मांग्या माली, निवासी बंदर पूरा ढाणी, खानपुर बड़ौदा, गंगापुर सिटी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मृतक वाजीतपुर से अपने घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।
शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।