Home latest गणेश पूजन कर हर्षोंल्लास के साथ मनाया जेडीए स्थापना दिवस

गणेश पूजन कर हर्षोंल्लास के साथ मनाया जेडीए स्थापना दिवस

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर, । (आर एन सांवरिया)
जयपुर विकास प्राधिकरण का 44वां स्थापना दिवस मंगलवार को जेडीए परिसर में गणेश पूजन के साथ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने वेद मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर संस्थान की निरंतर प्रगति और लोक कल्याणकारी कार्यों की कामना की। कार्यक्रम में जेडीए सचिव निशांत जैन सहित प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जेडीसी ने इस शुभ अवसर पर जेडीए परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संस्थान की उत्तरोत्तर सफलता के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।

जयपुर विकास प्राधिकरण विगत 44 वर्षों से शहरी विकास, नियोजित विस्तार और आधारभूत संरचनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version