Home latest फायर सेफ्टी में लापरवाही पर निगम सख्त, स्कूल-कोचिंग सीज

फायर सेफ्टी में लापरवाही पर निगम सख्त, स्कूल-कोचिंग सीज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। शहर में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई स्कूलों, कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी को सीज कर दिया। जांच के दौरान इन संस्थानों में अग्निशमन यंत्र और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं मिले।

नगर निगम उड़नदस्ता प्रभारी बालकरण सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में देशभर में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। पहले संबंधित संस्थानों को नोटिस देकर फायर सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहते हैं, वहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर लापरवाही है। बिना फायर एनओसी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के किसी भी संस्थान को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

प्रशासन ने स्कूल और कोचिंग संचालकों से तत्काल फायर सिस्टम स्थापित करने और कर्मचारियों को फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण देने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों के संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने को कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार फायर सेफ्टी जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में रैंडम निरीक्षण किए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version