लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर। पांचना कमांड क्षेत्र विकास संघर्ष समिति के बैनर तले नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ने से आंदोलन को लगातार मजबूती मिल रही है।
धरने में पूर्व मंत्री गोलमा देवी, सांसद मुरारी लाल, विधायक इंदिरा मीना, पूर्व विधायक लाखन सिंह और हुक्म बाई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक रामकेश मीना ने कहा कि किसानों का बढ़ता जनसमर्थन महापंचायत को नई ताकत दे रहा है।
इस बीच डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भी सभा स्थल पर पहुंचने की सूचना है। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।
धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि जब तक कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता, तब तक उनका आंदोलन और धरना जारी रहेगा।
