Home latest एकता की राह पर सेन युवा एकता मंच का प्रदेश स्तर पर...

एकता की राह पर सेन युवा एकता मंच का प्रदेश स्तर पर हुआ विस्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

हजारों युवाओं की उपस्थिति में 3 दिवसीय गरबा महोत्सव होटल हर्ष पैलेस में संपन्न

भीलवाड़ा (विनोद सेन)।
सेन युवा एकता मंच के बैनर तले आयोजित ऐतिहासिक 3 दिवसीय गरबा महोत्सव होटल हर्ष पैलेस में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने गरबा की धुन पर थिरकते हुए एकता और सौहार्द का संदेश दिया।

गरबा महोत्सव में उमड़ा उत्साह

मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने बताया कि आयोजन में युवा वर्ग से लेकर बच्चों तक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गरबा की मधुर ध्वनि और जोशीले कदमों ने वातावरण को खास बना दिया।

कार्यक्रम के तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस और नवरात्रि कन्या पूजन के अवसर पर 271 कन्या भोज और पूजन का आयोजन हुआ। इसमें कन्याओं का विशेष सम्मान किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

कार्यक्रम के दौरान सेन युवा एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार सभा आयोजित की गई। सर्वसम्मति से दिनेश सेन कांदा को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही मंच का विस्तार अब पूरे राजस्थान स्तर पर करने की घोषणा की गई।

गरबा महोत्सव का रंगारंग समापन

भव्य गरबा महोत्सव का समापन 28 सितंबर को रंगारंग प्रस्तुतियों और जोशीले गरबा राउंड के साथ हुआ।

  • मंच संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सुनील खलवा ने किया,

  • जबकि गरबा एंकरिंग दीपशिखा ने संभाली।

संस्था प्रभारी महादेव और विकास सेन पांसल ने बताया कि अंतिम दिन कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख एवं गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी

इस अवसर पर
अनिल आगरिया, प्रेम सेन (विजयनगर), मनोज सेन (मुख्यमंत्री कार्यालय संपर्क प्रमुख),
प्रहलाद सेन (अध्यक्ष आम मेवाड़ चारो चौखला),
भानु सेन (जर्नलिस्ट), गजेन्द्र सेन (फाउन्डर SPLT),
रोहित सेन (फिटनेस इंफ्लुएंसर, जयपुर), पंकज सेन (बदनौर),
सुनील सेन (आमेट), पूनम सेन (महिला अध्यक्ष, सेन समाज चित्तौड़गढ़)
और भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित अनेक अतिथियों ने शिरकत की।

जिला उपाध्यक्ष सागर सेन ने नवाचार करते हुए अतिथियों को तलवार भेंट की, जिसे मेवाड़ की शान और आत्मरक्षा का प्रतीक बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने इस पहल को मेवाड़ की संस्कृति और विरासत को संजोने का अद्वितीय प्रयास कहा।

सफल आयोजन की सराहना

कार्यक्रम के सूत्रधार दीपक सेन लाखोला ने अपनी टीम के साथ मिलकर शानदार व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। आयोजन की सफलता पर समाजजनों और अतिथियों ने पूरी टीम की सराहना की।

सेन युवा एकता मंच युवाओं की आवाज बनते हुए नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। आयोजन में टीम तुषार सेन, सुनील सेन, सन्नी झालवाल, शिवराज सेन, लखन सेन, सर्वेश सेन, महावीर सेन सालरा, यश सेन, अभिषेक सेन, रोहित सेन, गोपाल सेन, गौतम सेन, यशोवर्धन सेन सहित अनेक समाजजनों का सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version