लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। कस्बे के मैराथन युवा संगठन का 11 सदस्यीय जत्था रविवार को खाटू श्याम धाम के लिए दो दिवसीय दर्शन यात्रा पर रवाना हुआ था। दूसरे दिन श्याम भक्त खाटू धाम पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
दरबार में श्याम नाम की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने भजनों और गुलाल के माध्यम से होली का उल्लास भी मनाया। यात्रा में शामिल प्रमुख सदस्य थे: अमरचंद सारस्वत, राजवीर सिंह राठौड़, रामनिवास जांगिड़, नरेंद्र लखारा, लक्ष्मणराम लाठड़, अमराराम माकड़, पिंटूराम जांगिड़, गेनाराम मेघवाल, रवि सेन, सुशील गटियाला, आशीष सारस्वत और वीरेंद्र तिवाड़ी।
दर्शन यात्रा के बाद जत्था पादूकलां लौट आया, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान भक्तिमय और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।
















































