लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
एमजी अस्पताल में 431 मरीजों की जांच, 3 हजार पंजीकृत रोगियों को भेजे जागरूकता संदेश
भीलवाड़ा। रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आरसी व्यास कॉलोनी स्थित आशीष डायबिटीज केयर के प्रसिद्ध डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा निःशुल्क शुगर कैंप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मरीजों के शुगर और बीपी की निःशुल्क जांच की गई तथा डॉ. शर्मा ने सभी रोगियों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि हेल्दी डाइट, नियमित योग-प्राणायाम और संतुलित जीवनशैली के माध्यम से शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में यह भ्रांति फैली हुई है कि एक बार शुगर हो जाने पर जीवनभर दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है, जबकि सही दिनचर्या, समय पर दवा, घूमना-फिरना और संतुलित खानपान अपनाकर रोग को नियंत्रित करना संभव है।
एमजी अस्पताल में हुए 431 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण
विश्व मधुमेह दिवस पर महात्मा गांधी अस्पताल में भी विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया, जिसमें—
-
कुल 431 मरीजों की जांच
-
इनमें 74 मरीजों में डायबिटीज की पुष्टि
-
40 लोगों की आंखों की जांच, जिनमें से 4 मरीज डायबिटिक रेटिनोपैथी से प्रभावित पाए गए
इन मरीजों को रजिस्टर्ड कर आगे के उपचार हेतु बुलाया जाएगा।
अस्पताल में ओपीडी, कमरा नंबर 25, एमसीएच विंग, टीबी हॉस्पिटल और एआरटी सेंटर में जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान—
-
29 मरीजों की CBC जांच
-
49 की बायोकेमिस्ट्री जांच
-
9 का यूरिन टेस्ट
-
25 का TCH टेस्ट
-
30 डायबिटिक मरीजों की HbA1c जांच
भी की गई। लगभग 10 हजार रुपये मूल्य की विशेष जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
3 हजार पंजीकृत रोगियों को भेजे जागरूकता संदेश
डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी टीम ने 3,000 पंजीकृत रोगियों को जागरूकता संदेश भेजकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने का आग्रह भी किया।
विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित ये दोनों कार्यक्रम जनजागरूकता और स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से अत्यंत उपयोगी और सफल रहे।
