Home latest ढोला व रोजड़ा गांव में बनेंगे दो नए सीडब्ल्यूआर

ढोला व रोजड़ा गांव में बनेंगे दो नए सीडब्ल्यूआर

0

दो नए सीडब्ल्यूआर के लिए 55 लाख रुपए मंजूर
-सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के 
–केबिनेट मंत्री कुमावत के प्रयासों से मिली स्वीकृति

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर/पाली। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के चीफ इंजिनियर (ग्रामीण) ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढोला व रोजड़ा के वाटरवर्क्स में नए सीडब्ल्यूआर के निर्माण की स्वीकृति जारी की है। स्थानीय विधायक व गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के प्रयासों से स्वीकृति हुए दोनों सीडब्ल्यूआर के निर्माण पश्चात विधानसभा क्षेत्र के 22 गांवों में जलापूर्ति में सुधार होगा।

मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वीकृत की राशि

मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि ढोला में 400 केएल यानी 4 लाख लीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर बनाया जाएगा। इसी तरह रोजड़ा में 50 हजार लीटर क्षमता का नया सीडब्ल्यूआर बनेगा। उन्होंने बताया कि ढोला सीडब्ल्यूआर के लिए 32.93 लाख रुपए तथा रोजड़ा सीडब्ल्यूआर के लिए 22.37 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। कुमावत ने बताया कि जवाई बांध से आने वाली पानी की सप्लाई रोजड़ा ग्राम की पहाड़ी पर बने जीएसआर की वजह से पानी की सप्लाई बाधित थी। रोजड़ा गांव में पिछले कई वर्षों से पानी का प्रेशर नहीं बनने के कारण टेल तक पानी नहीं जा रहा था और ग्रामवासी लंबे समय से पेयजल से वंचित थे। इस कारण ग्राउंड लेवल पर सीडब्ल्यूआर की आवश्यकता थी।

22 गांवों के 31 हजार से ज्यादा लोग होंगे लाभांवित
ढोला गांव में सीडब्ल्यूआर का निर्माण कार्य पूरा होने से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ढोला जागीर, ढोला शासन, केनपुरा, अनोपपुरा, बाबा गांव, बड़गावड़ा, बडली, बिढुड़ा, भाचुंदा, चाणोद, दौलपुरा, घणा, लापोद, पिचावा, बालराई, नवागुडा, खुनी गुडा, साकदरा, भावनगर, साली, पेनावा, सुंदेलाव के 31 हजार से ज्यादा की आबादी लाभांवित होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version