लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
विधायक कालूराम मेघवाल ने नए सदस्यों का किया स्वागत, भाजपा को जिताने का लिया संकल्प
डग, झालावाड़। डग विधानसभा क्षेत्र के पचपहाड़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 12 एवं 13 के करीब 200 अल्पसंख्यक युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर विधायक कालूराम मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अफताब चौधरी (नीटू), पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनीश दीक्षित सहित भाजपा पदाधिकारियों ने नव-आगंतुक कार्यकर्ताओं का माला एवं भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा की नीतियों में जताया विश्वास
भाजपा में शामिल हुए अल्पसंख्यक युवा साथियों ने पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, विकास एवं जनकल्याण की नीतियों में विश्वास जताया। उन्होंने दोनों वार्डों से भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के जुड़ने से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।




















































