लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर रहेगा फोकस
जोधपुर | बृजकिशोर पारीक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विकास महला के मार्गदर्शन में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ देहात जोधपुर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी का गठन जिला अध्यक्ष अंजली वैष्णव द्वारा संगठन महासचिव कृष्ण शर्मा एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष गीता बरावड़ की सहमति से किया गया।
जारी बयान में बताया गया कि नवगठित जिला कार्यकारिणी में उन समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार को मिलेगी गति
संगठन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा चिकित्सा क्षेत्र में मौजूद मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए प्रभावी जनसहयोग और जनआंदोलन को बढ़ावा देना है।
जिला अध्यक्ष अंजली वैष्णव ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी कांग्रेस के नेतृत्व में संचालित स्वास्थ्य एवं जनकल्याण कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। साथ ही कार्यकर्ता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान और जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने विश्वास जताया कि नई टीम कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजन के हितों की रक्षा तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए प्रभावी कार्य करेगी।
जिला नेतृत्व ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।