लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रदेशवासियों से की बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील
जयपुर। राजस्थान में नगर निगम चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को एनडब्ल्यूआर ऑफिस के पास स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, गेटोर-जगतपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।

मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रदेश के नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

राजस्थान में नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर सहित प्रदेश के छह बड़े नगर निगमों में मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
मुख्यमंत्री के मतदान के दौरान भी बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।















































