- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा | सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा जिले की पंचायत समिति सहाड़ा के अंतर्गत राउमावि ढोसर में आज दिलीप सिंह चुंडावत ने उपप्राचार्य पद पर पदोन्नति के बाद कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण अवसर पर विद्यालय स्टाफ और पीईईओ ढोसर क्षेत्राधीन संस्थाप्रधान ने चुंडावत का मेवाड़ी साफा, श्रीफल, माला और उपरणा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
शिक्षक हितों में सक्रिय भूमिका
दिलीप सिंह चुंडावत शिक्षक संघ राष्ट्रीय भीलवाड़ा में अतिरिक्त जिलामंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों और हितों की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
स्वागत में उपस्थितजन
इस अवसर पर दिनेश सेन, घनश्याम शर्मा, विनोद बूलीवाल, नरेंद्र प्रसाद, कांता वैष्णव, जाकिर हुसैन, अंकित जेठानिया, प्रहलाद शर्मा, दिनेश आचार्य, रामप्रसाद सुवालका, सुरेशचंद्र रेगर, शंभू सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
- Advertisement -















































