Home crime चाकसू: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, मर्डर या सुसाइड?

चाकसू: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, मर्डर या सुसाइड?

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चाकसू (कोटखावदा थाना क्षेत्र)।  इलाके में एक संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पहचान नारायण चौधरी (विनोदीलालपुरा निवासी) के रूप में हुई है। परिजन शव लेकर सीधे कोटखावदा थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, मृतक ने 18 सितंबर को जमीन विवाद को लेकर पुलिस में 3 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने मामले में सुनवाई नहीं की। मृतक के परिजन इसे हत्या से जोड़कर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे सुसाइड का मामला बताया है। वहीं परिजनों का कहना है कि नारायण की हत्या की गई है और मामले में पुलिस जांच में लापरवाही कर रही है।

घटना के बाद मौके पर एसीपी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई ठोस जानकारी साझा की जाएगी।

इस घटना ने इलाके में भय और चिंता बढ़ा दी है, और ग्रामीण पुलिस प्रशासन से संपूर्ण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version